27 Apr 2024, 18:13:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

घर पर बनाएं हैदराबादी चिकन दम बिरयानी, टेस्ट होगा और लाजवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2023 8:33PM | Updated Date: Oct 24 2023 8:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आप हैदराबाद में नहीं रहते है और हैदराबाद के बिरयानी को मिस कर रहे है तो अब ज्यादा मिस करना छोड़िये और घर पे बनाये हैदराबाद जैसी चिकन दम बिरयानी | चिकन बिरयानी और चिकन दम बिरयानी में भी बहुत फर्क होता है | और इसका टेस्ट चिकन बिरयानी से ज्यादा अच्छा होता है | क्योंकि चिकन बिरयानी में हम चावल और चिकन को हम अलग अलग आधा पका लेते है फिर उसे हम एक साथ पकाते है, लेकिन चिकन दम बिरयानी में हम चावल और चिकन को एक साथ पकाते है और इसे पकाने के लिए हम बिलकुल पानी का इस्तेमाल नहीं करते है चावल चिकन के भाफ से ही पककर तैयार हो जाता है |और एक बात चिकन दम बिरयानी बनाते टाइम हम बिरयानी के भाफ को बिलकुल बाहर नहीं जाने देते |शायद और वो चिकन दम बिरयानी कहलाता है |
 
सामग्री:-
 
चिकन: 500 ग्राम (बड़े बड़े पीस)
बासमती चावल: 250 ग्राम
दही: 250 ग्राम
प्याज: 3
अदरक लहसुन पेस्ट: 3 चम्मच
हरी मिर्च: 5-6
पुदीना पत्ता: 1/2 कप
धनिया पत्ता: 1 कप
गरम मशाला(लॉन्ग,दालचीनी,छोटी इलाइची ,बड़ी इलाइची, जावित्री: 2-2 पीस)
घी: 4 चम्मच
तेल: (प्याज तलने के लिए)
शाही बिरयानी मशाला: 3 चम्मच
हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
नारंगी फ़ूड कलर: 1 छोटी चम्मच
केसर: 1 चम्मच (यहाँ पे मैंने केसर को थोड़ा सा दूध में डाला है)
नमक: 3/2चम्मच (स्वाद अनुसार )
आटा: 250 ग्राम (सील करने के लिए )
 
चिकन बिरयानी बनाने की विधि:-
 
सबसे पहले एक बड़ा सा बाउल (कटोरा) ले ले और उसमे चिकन के पीस को डाल दे और उसके बाद उसमे दही और मशाले (लाल मिर्च पाउडर,हल्दी,शाही बिरयानी मशाला), अदरक लहसुन पेस्ट और नमक डाल दे |
2. फिर उसमे हरी मिर्च, धनिया पत्ता और पुदीने के पत्ते को डाल दे (पत्ते को आधा-आधा डाले बाकि पत्ते को हम बाद में इस्तेमाल करेंगे)|
3. फिर खरा गरम मशाले (लॉन्ग, दालचीनी,बड़ी इलाइची,छोटी इलाइची, जावत्री)को थोड़ा सा कूट कर उसमे डाल देंगे (गर्म मशाले को भी हम आधा ही इस्तेमाल करेंगे)|
4. अब उसे अचे से मिला ले और 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे |
5. तब तक हम प्याज को फ्राई कर लेंगे | प्याज को थोड़ा थोड़ा करके फ्राई करे |
6. ये देखिये हमारी प्याज भूनकर तैयार है |
7. फिर हम दूसरी तरफ राइस बनाने के पानी रख देंगे और पानी गरम हो जाने पे उसमे चावल धो कर डाल दे और बाकि के गरम मशाले को (जो हमें बचा के रखे थे) भी हम डाल देंगे |
8. फिर उसमे एक चम्मच घी डाल दे और चावल को 50% तक पकाना है |
9. यहाँ पे लगभग हमरी चावल आधा पक गयी है, तो इसमें से हम सरे गरम मशाले को छानकर निकल देंगे |
10. फिर चावल को भी छान ले | यहाँ पे मैंने पहले से ही बाउल और छननी रख लिया है तो इसे छान लेंगे |
11. फिर चिकन मि मिक्सचर को फ्रिज से निकाले और उसे पैन में डाल लेंगे और खाली भाग भी चम्मच के सहारे से भर देंगे |
12. फिर उसमे 1 चम्मच घी डाल दे |
13. उसके बाद उसमे भुने हुए प्याज और धनिये के पत्ते और पुदीने के पत्ते डाल दे |
14. उसके बाद उसके ऊपर से चावल का पतला सा परत डाल दे |(यहाँ पे हम चावल को दो भाग में करके डालेंगे |)
15. फिर उसके ऊपर प्याज का एक परत और एक चम्मच डाल देंगे |
16. फिर धनिया का पत्ता और पुदीने का परत डाल देंगे |
17. फिर एक चावल का परत डाल देंगे |
18. अब उसके ऊपर केरस को चावल के आधे भाग में डाल देंगे |
19. और दूसरी भाग पे फ़ूड कलर को थोड़े से पानी में घोलकर डाल देंगे |
20. फिर उसके ऊपर प्याज, चनिया पत्ता का परत डाल देंगे और फिर उसके ऊपर एक चम्मच घी डाल देंगे |
21. फिर उसे ढक दे और आटे लोई से उसे अच्छे से सील कर दे ताकि उसका वास्प बाहर ना निकल पाए |
22. फिर उसे 20 मिनट तक मध्यम आंच पे पकाये | और उसके बाद और 20 मिनट तक धीमी आंच पे पकाये |
23. उसके बाद चाकू की मदत से आटे के परत को हटा दे और ढक्कन को हटाए (ढक्कन को ठीक अपने विपरीत साइड हटाए ताकि उसका भाप आपको ना लगे) | अब उसे प्लेट में निकाले और गरमा निम्बू और प्याज के टुकड़े और किसी भी चटनी के साथ सर्व करे |

सुझाव:-
 
चावल को हमें 50% ही पकानी है |
चावल में घी डालने से उसमे नमी आती है और वो बनकर मुलायम होती है |
हम दम बिरयानी में चावल का दो परत देने से उसमें अच्छा कलर आता है |
बियरनी जब आप सर्व करे तो उसे एक तरफ से निकाले ताकि चिकन का पीस हर प्लेट में जाये |
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »