27 Apr 2024, 12:57:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

बिना फ्रिज के आइसक्रीम कैसे बनाएं? जानें ये मजेदार और आसान तरीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2023 5:39PM | Updated Date: Jun 15 2023 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्या आपके घर में फ्रिज नहीं है और आप होममेड आइसक्रीम की चाहत रखते हैं। तो, आपके लिए ये ट्रिक मददगार हो सकता है। जी हां, आज हम जानेंगे बिना फ्रिज के आइसक्रीम बनाने का तरीका। जो कि बहुत आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी की भी जरुरत नहीं है। खास बात ये है कि आप इससे किसी भी मौसमी फल और दूध के साथ ट्राई कर सकते हैं और ये आपको बाहर वाली आइसक्रीम से ज्यादा टेस्टी लगेगी। 

बिना फ्रिज आइसक्रीम बनाने के लिए आपको पहले कुछ चीजों को जुटाना होगा। जैसे कि 12 से 15 आइस क्यूब लें। इसके अलावा चम्मच, सेंधा नमक,  केसर, ड्राई फ्रूट्स चीनी, दूध, चॉकलेट पाउडर और 2 प्लास्टिक बैग एक छोटा और एक बड़ा।  

बनाने की विधि

-अब पहले दूध को चढ़ा कर पूरी तरह से पका लें।

-दूध जब गाढ़ा होने लगे तो इसमें कॉफी पाउडर मिला लें।

-रंग के लिए थोड़ा सा केसर और स्वाद के लिए चीनी और ड्राई फ्रूट मिला लें।

-जब ये बिलकुल गाढ़ा हो जाए तो इसे छोटे वाले प्लास्टिक बैग में डाल दें। इसमें ऊपर से चुटकी भर नमक डालकर बंद कर लें। फिर दूसरे बड़े प्लास्टिक बैग में आइस क्यूब और सेंधा नमक डालें और इसके ऊपर से छोटे वाले  प्लास्टिक बैक को डालकर लॉक कर लें। अब इसे तब तक हिलाते रहें जब तक क्रीम जम न जाए। इसके बाद इसे बैग से बाहर निकालें और इसे खाएं।

सूखे फूलों को फेंकें नहीं, घर में इन 2 DIY Recipe से बनाएं एसेंशियल ऑयल और आयुर्वेदिक धूपबत्ती

तो, आप घर में इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। ये बहुत आसान है और इससे काफी टेस्टी आइसक्रीम आप बना सकते हैं। तो, समय निकालकर ये रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »