26 Apr 2024, 17:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : जिंदगी की नई पारी शुरु करने के पहले पहुंचे मतदान करने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 3:36PM | Updated Date: May 12 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की आठ संसदीय सीटों पर आज हो रहे मतदान में कई ऐसे मतदाता सबके आकर्षण का केंद्र बने, जो आज ही मतदान के दिन अपनी जिंदगी की नई पारी भी शुरु करने वाले थे। सागर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र खुरई के गोलू अहिरवार ने बारात लेकर जाने से पहले मतदान केन्द्र क्रमांक-22 पर पहुँचकर मताधिकार का उपयोग किया। गोलू ने कहा कि उन्होंने विवाह स्थल पर जाने से पहले मतदान स्थल पर पहुँचना जरूरी समझा।
 
विदिशा की प्रियंका चंद्रवंशी भी आज ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। वे शादी की रस्मों के बीच पहले अपने दुपहिया वाहन से मतदान करने पहुंचीं। प्रियंका ने कहा कि सात फेरे लेने के पहले मतदान कर उन्होंने अपने कर्त्तव्य का निर्वहन किया। विदिशा, भोपाल और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र पर भी कई दुल्हनों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। आज ही मदर्स डे का भी आयोजन होने के चलते भोपाल समेत कई शहरी मतदान केंद्रों में मतदाता अपनी मांओं के साथ मतदान करने पहुंचे और मतदान के बाद सेल्फी खिंचाते दिखे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »