04 May 2024, 00:39:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिप्रा नदी में मिल रहा नाले का पानी, प्रदूषित पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2024 5:29PM | Updated Date: Apr 23 2024 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। शिप्रा नदी में गंदे नाले का पानी मिलाने के विरोध में कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार नदी में बहने वाले नाले के पानी में बैठ गए। उन्होंने नदी में डुबकी भी लगाई। इस दौरान महेश परमार ने कहा, ‘पिछले 20 साल से मध्य प्रदेश में और 10 साल से देश में भाजपा की सरकार है। लगातार सालों से इनके सांसद, विधायक और महापौर हैं। 

भाजपा और शासन प्रशासन के लोग हमें कलंकित कर रहे हैं। 500 करोड़ खर्च करने के बाद भी ये स्थिति है फिर से 600 करोड़ का नया बजट आया है। हमारे भाजपा के सांसद पिछले 5 साल में यहां एक बार भी नहीं आए हैं। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कहां हैं? 40-50 लाख इंदौर वासियों का मल मूत्र रोज इसमें मिलता है।’

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »