26 Apr 2024, 17:24:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एसटीएफ ने गिरफ्तार किया सुन्दर भाटी गिरोह के सक्रिय बदमाश को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 7:16PM | Updated Date: Nov 18 2019 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगेस्टर अपराधी सुन्दर भाटी गिरोह के सक्रिय अपराधी सतपाल भाटी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात एसटीएफ को सूचना मिली गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 39 नोएडा थाने पर दर्ज मामले में वांछित चल रहा सुन्दर भाटी गिरोह का कुख्यात सक्रिय अपराधी सतपाल भाटी कासाना गौतमबुद्धनगर किसी में किसी घटना को अंजाम देने के लिए हमीरपुर जेल में बन्द सुन्दर भाटी से मिलने के लिए हमीरपुर गया हुआ है और वहॉ से वापस गौतमबुद्धनगर आयेगा।

उन्होंने बताया कि इस सूचना को विकसित करने के बाद एसटीएफ के उपनिरीक्षक अक्षय परवीर कुमार त्यागी नोएडा की टीम के साथ मथुरा टोल पर पहॅुच कर खानपुर निवासी सतपाल भाटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सतपाल भाटी  ने पूछताछ पर बताया कि  उसके पिता लीले, सुन्दर भाटी के भाई प्रताप पटवारी के साथ पढ़ाई कर चुके हैं इसलिए एक दूसरे के घर आना जाना है। बताया कि उसका मुख्य व्यवसाय ‘‘प्रोपर्टी डींिलग’ का है। प्रोपर्टी डींिलग में वह विवादित सम्पत्तियों में हस्तक्षेप करता है और फिर सुन्दर भाटी से दबाव डलवाकर जमीन हथियाकर उसको बेचकर आर्थिक लाभ कमाता हैं।

मिश्र ने बताया कि पैसे का कुछ हिस्सा सुन्दर भाटी को भी दिया जाता है। इसी तरह से एक प्रोपर्टी के मामले में ग्राम छलैरा थाना सेक्टर 39 नोएडा के एक व्यक्ति को सुन्दर भाटी के नाम से धमकी दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 39 नोएडा पर अभियोग दर्ज है और इस अभियोग में वह वांछित चल रहा था। इसके अलावा सुन्दर भाटी के भतीजे अनिल भाटी से मिलकर एमसीडी टोल टैक्स के जो नाके हैं वहॉ पर उसके लडके रहते हैं, जो रात्रि में ट्रको को बिना टोल टैक्स दिये पास कराने के लिए दबाव बनाते हैं और उससे जो लाभ प्राप्त होता है उसका आपस में बंटवारा कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »