26 Apr 2024, 17:33:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 3:20AM | Updated Date: Nov 5 2019 3:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको गृहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी। आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा। आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नही कर पा रहे? हालाँकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रूककर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा। आप काफी समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपकी सब नेक इच्छाएं शून्य हो जाती हैं क्योंकि आप बहुत सारी स्वादिष्ट चीजों के लालच में आ जाते हैं। आज वजन कम करने के लिए अपनी डाइट की योजना बनाने और व्यायाम का संकल्प लेने का अच्छा समय है। आप इस काम के लिए विशेषज्ञों की सलाह भी लेने वाले हैं और इस काम में आपका काफी पैसा भी खर्च होगा

जो आसपास ऐसे ही घूमते रहते हैं उन्हें कोई गंभीर नही समझ पायेगा क्योंकि यह घुमक्कड़ स्वभाव आपकी छवि के लिए खतरा बना हुआ है। आपको बहुत से लोग पसंद तो कर लेंगे लेकिन आपके बारे में गंभीरता से नही सोचेंगे क्योंकि आप यात्रा की जरुरत वाली नौकरी में होने के कारण घर पर बहुत कम समय दे पाते हैं। आपके पार्टनर की चिंता अपनी जगह सही है क्योंकि यात्रा करने के कारण आप घर को बहुत कम समय दे पायेंगे। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के कारण, एक नई ऊर्जा का संचार आप में हो सकता है। आप जीवंत महसूस करेंगे। आप में अधिक से अधिक काम लेने की इच्छा आप में प्रबल होगी और तब भी आप खुश रहेंगे। इससे पता चलता है की चीज़े सकारात्मक दिशा में आगे भड़ रही है। लेकिन इस उत्साह में, अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करे। एक स्वस्थ मन एक स्वस्थ शरीर में रहता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »