26 Apr 2024, 21:30:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मोदी -शिवराज ने जनता का विश्वास गंवाया - सुरजेवाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 5:59PM | Updated Date: Nov 20 2018 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन के दौरान 21 घोटालों और 25 आरोपों का पुंलिदा पेश करते हुए आज दावा किया कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में शिवराज सिंह चौहान की सरकारें जनता का विश्वास खो चुकीं हैं। इससे घबराए, बौखलाए और लड़खड़ाए दोनों नेता जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में 'जनता के आरोप' नाम से एक दस्तावेज पेश किया। उन्होंने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि मोदी - शिवराज की सरकारें दलालों की संरक्षक हैं।

एक मेहुल चौकसी और नीरव मोदी को भगाने में लगा रहा वहीं दूसरा मंडी में किसानों को लूटने में लगा रहा। जबकि मध्यप्रदेश में रेत, पेंशन, बिजली, डामर, विश्वविद्यालय, खाद्यान्न लेकर शौचालय घोटाले तक की लंबी फेहरिस्त है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार घोटाले बाजों की सरकार है।

बिजली, शिक्षा, सुरक्षा, पोषण, किसान, सुशासन आदि मोर्चा पर शिवराज सरकार औंधे मुंह गिरी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला अपराधों में बीते 15 साल में 1170 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लिंगापनुपात में गिरावट आई है। कोख में बच्चियों को मारने की घटनाएं बढ़ीं हैं। उन्होंने कहा कि 2016 में हर दिन 13 बेटियों से बलात्कार हुए। 25566 महिलाओं के अपहरण हुए। छेड़छाड़ की एक लाख घटनाएं हुईं। नौ जिलों में 7500 बेटियां गायब हो गयीं। ऐसे में सवाल ये हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रात में नींद कैसे आती होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »