27 Apr 2024, 08:55:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

शिवराज का अरुण के बहाने समूची कांग्रेस पर निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 6:15PM | Updated Date: Nov 9 2018 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधनी विधानसभा क्षेत्र से अपने खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के बहाने समूची कांग्रेस को निशाना बनाया। चौहान ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि बुधनी क्षेत्र में श्री यादव का स्वागत है। वे स्वयं उनका बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वे बुधनी के समूचे पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि यादव का सम्मान बनाए रखें क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की यही संस्कृति है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की विचारधारा विरोधियों पर पत्थर फेंकने की नहीं है।

चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा पर पिछले दिनों सीधी जिले के चुरहट में कथित तौर पर पथराव हुआ था। चुरहट प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का क्षेत्र है। उन्होंने यादव के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस ने पिछले छह महीने में उनके साथ दो बार अन्याय किया। पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर अपमानित किया गया और अब उन्हें कहीं और से प्रत्याशी बनाए जाने के बजाए बुधनी से चुनावी रण में उतार दिया। उन्होंने यह कह कर भी कांग्रेस पर हमला बोला कि हम (श्री यादव और वे स्वयं) सीधे-सादे लोग हैं और कई बार 'शिकार' होते रहते हैं। चौहान और श्री यादव दोनों ही पिछड़ा वर्ग से आते हैं। समझा जा रहा है कि उन्होंने ये बयान इसी संदर्भ में दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »