27 Apr 2024, 02:24:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर: पशु चिकित्सक के घर लोकायुक्त का छापा, की संपत्ति जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2016 12:24PM | Updated Date: Oct 27 2016 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार सुबह लोकायुक्त ने पशु चिकित्सा विभाग के एक शल्य चिकित्सक के यहां छापे मार कर करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की है।
        
लोकायुक्त सूत्रों ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में डॉ. शारिक मोहम्मद शेख के विभिन्न ठिकानों पर गुरुवार सुबह छापा मार कर करोड़ों रूपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपी के एमआईजी स्थित एक आलीशान बंगले सहित तीन ठिकानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न ठिकानों पर से करोड़ों रूपये की काली कमाई का पता चला है।
        
सूत्रों ने शुरूआती जानकारी के हवाले से बताया कि अब तक एक आलीशान मकान सहित प्राइम लोकेशन पर प्लॉट और कृषि जमीन के अलावा कई वाहनों के दस्तावेज मिले हैं। लोकायुक्त ने डॉ. शेख के अलावा उनकी बहन और व्यावसायिक साझेदार के यहां भी छापेमारी की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »