दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में आज एंबूलेंस और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक बाइक, एंबूलेंस से आगे निकलने का प्रयास कर रही थी, तभी दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस वजह से एंबूलेंस में बैठे सुधीर पांडा और बाइक सवार रत्नेश की मौत हो गयी।
घायलों में बाइक चालक 17 वर्षीय गजेंद्र भी शामिल है। शेष घायलों में एंबूलेंस सवार श्यामसुंदर, तेजी सिंह, नीलम, सतेंद्र और रजनीकांत शामिल हैं। गजेंद्र के अलावा शेष पांच घायल उत्तरप्रदेश के कानपुर और आसपास के निवासी हैं। घायलों को दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।