26 Apr 2024, 12:35:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

राहुल पर शिवराज का वार, बोले- ये गया यारों इसको राफेलिया हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2019 10:55AM | Updated Date: Feb 10 2019 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे एक झूठों के राजा हैं। यहां एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ के राजा बन गए हैं। उन्हें 'राफेलिया' हो गया है, क्योंकि उन्हें राफेल के अलावा कुछ और नहीं दिखाई देता है। जिस तरह से वे आरोप पर आरोप लगाते जा रहे हैं वह अस्वीकारनीय है।
 
वे बार-बार गलत भाषाओं का प्रयोग करते हैं और एक ही झूठ को दोहराते रहते हैं। उन्होंने राफेल पर आरोप लगा-लगाकर पहले से ही इसे बदनाम कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पर तीखा निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता उनके राफेलिया का इलाज करेगी और बीजेपी सत्ता में वापस आएगी।
 
चौहान ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी अपने वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी पार्टी की सरकार आने से किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो वे सीएम बदल देंगे। अब तक ना तो किसी किसान का कर्जा माफ हुआ बल्कि वे प्रक्रिया को और भी जटिल बना रहे हैं।
 
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी पर की बेटी प्रियंका गांधी को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी में उनकी एंट्री कोई चमत्कार नहीं करने जा रही है। पॉलीटिक्स में प्रियंका की एंट्री स्वागत योग्य है, इस क्षेत्र में किसी का भी स्वागत है। लेकिन उन्हीं को चुना जाना चाहिए जो काम करता है। किसी की भी एंट्री से कोई जादू नहीं होने वाला है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »