26 Apr 2024, 18:55:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : 56 दुकान पहुंचे राहुल गांधी, भेल-पानीपुरी के साथ खाई आइसक्रीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 11:04AM | Updated Date: Oct 30 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को शहर में रोड शो किया। बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। रोड शो के समापन पर राजबाड़ा पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे देश के चौकिदार हैं लेकिन यह चौकिदार चोर निकला। उन्होंने कहा कि 526 करोड़ के 126 राफेल विमान थे, लेकिन 1600 करोड़ में ये जहाज अंबानी के जरिये खरीदे गए। 
 
राहुल ने कहा कि चौकीदार चोर है, चौकीदार ने सीबीआई के डायरेक्टर को हटाया क्योंकि वह मोदी-अंबानी के खिलाफ जांच कर रहा था। समय आएगा जब सच सामने आएगा और यह साबित हो जाएगा कि चौकीदार चोर है। यूपीए सरकार ने जितना पैसा मनरेगा में डाला था, मोदी सरकार ने उतने रुपयों का अनिल अंबानी को फायदा पहुंचा दिया। इसके लिए दस दिन पहले बनी अंबानी की कंपनी को फ्रांस की सरकार से राफेल का कांट्रेक्ट दिला दिया। राहुल के रोड शो से दिग्विजय सिंह ने दूरी बनाए रखी। इससे पहले राहुल ने उज्जैन में भगवान महाकाल की विशेष पूजा की। 
 
भाजपा का धर्म भ्रष्टाचार
इससे पहले उज्जैन में राहुल ने कहा कि कि भाजपा ने राज्य में जमकर भ्रष्टाचार किया है। क्षिप्रा नदी से पानी चुरा लिया। कुंभ मेले को भी नहीं छोड़ा। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़ा वाले बयान पर तंज भी किया। कहा- पकौड़े तलोगे तब भी भाजपा आपका पैसा और तेल चोरी कर लेगी। नोटबंदी का पैसा नहीं आएगा और आपका पकौड़ा भी ले जाएंगे। धर्म की बात करते हैं, लेकिन इनका धर्म भ्रष्टाचार है।
 
जीएसटी में होगा सुधार
राहुल ने कहा- गब्बरसिंह टैक्स (जीएसटी) की वजह से आपकी मेहनत बेकार जा रही है। आपकी मेहनत का पैसा  नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या लेकर भाग रहे हैं। केंद्र में कांग्रेस सरकार जीएसटी में सुधार किया जाएगा। सिर्फ एक टैक्स होगा।
 
किसानों का कर्ज माफ करेंगे
राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार किसानों का कर्जा माफ करेगी और रोजगार देने का काम किया जाएगा। अभी किसानों को कर्ज नहीं मिलता है, लेकिन अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ दे दिया। विजय माल्या को वित्तमंत्री ने देश से भगा दिया।
 
प्रदेश का युवा बेरोजगार
प्रदेश सरकार को आडे हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार देने की बात हमेशा होती रही। लेकिन प्रदेश का युवा बेरोजगार है। अब यही युवा बदलाव के लिए पहल कर रहा है। 
 
56 दुकान पर खाया खाना 
राजबाड़ा पर जायकेदार और जोरदार भाषण देने के बाद राहुल रात करीब 9.30 बजे भोजन करने ‘56 दुकान’ पहुंचे। यहां उन्होंने मक्के की रोटी, सरसों का साग, हॉटडॉग, भेल और पानीपुरी का आनंद लिया। बाद में उन्होंने एक अन्य दुकान पर आइसक्रीम भी खाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »