27 Apr 2024, 03:14:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : रिक्त सराफा थाना प्रभारी के पद पर तैनाती के आदेश जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 2:57PM | Updated Date: Jan 19 2020 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रुचि वर्धन मिश्र ने कथित लाठीचार्ज का मामला प्रकाश में आने के बाद रिक्त हुये सराफा थाना प्रभारी के पद पर एक महिला निरीक्षक के तैनाती के आदेश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को कथित लाठीचार्ज का मामला प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को जिला कलेक्टर ने इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए थे। इस बीच सराफा थाना प्रभारी दिनेश भंवर को लाइन हाजिर कर दिया गया। डीआईजी ने इंदौर की अपराध शाखा में पदस्थ निरीक्षक अमृता सोलंकी को आज इस रिक्त पद पर पदस्थ किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »