27 Apr 2024, 01:08:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2019 5:30PM | Updated Date: Jul 27 2019 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को आज मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बगैर अनुमति विरोध प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) गुरुप्रसाद पराशर ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के मध्य राजवाड़ा पर भाजयुमों के बैनर तले कुछ युवा कार्यकर्ता एकत्र हुये थे।
 
जो राज्य सरकार के विरोध में नारे लगा रहें थे। व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र में बगैर अनुमति प्रदर्शन कर रहें लगभग 14 युवाओं को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे है भाजयुमो के नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार का 7 माह से ज्यादा का समय हो गया। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा सरकार अपने वचन पत्र के एक भी वादे को पूरा करने में सफल में नहीं रही है। जिसका संवैधानिक विरोध करना हमारा अधिकार है। लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस हमारी आवाज दबाने का काम कर रहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »