26 Apr 2024, 17:50:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्वदेश लौटी जूनियर हॉकी टीमों का स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 8:55PM | Updated Date: Apr 30 2018 8:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। थाईलैंड के बैंकाक में युवा ओलम्पिक खेलों का क्वालीफायर जीतने वाली भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम और उपविजेता रही महिला टीम का सोमवार को स्वदेश लौटने पर स्वागत किया गया। पुरुष टीम ने युवा ओलम्पिक के लिए इस फाइव ए साइड टूर्नामेंट के फाइनल में मलेशिया को रविवार को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया  जबकि महिला टीम को चीन के हाथों 1-4 से हार कर उपविजेता से संतोष करना पड़ा। युवा ओलम्पिक अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में इस साल होने हैं। दोनों टीमें आज आज स्वदेश लौटीं और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »