26 Apr 2024, 17:15:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के बाद भड़के युवराज सिंह - टीम मैनेजमेंट पर साधा निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 6:16PM | Updated Date: Jul 14 2019 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की करारी हार के बाद से ही भारतीय टीम की लगातार आलोचना हो रही है।  वहीं अब इन लोगों की सूची में युवराज सिंह का भी नाम शामिल हो गया है। युवराज सिंह ने अंबाती रायडू को लेकर टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके साथ अच्छा नहीं किया गया। 
 
विश्व कप के लिए जब भारतीय टीम का चयन हुआ उससे पहले माना जा रहा था कि टीम में नंबर चार के बल्लेबाज के तौर पर आंबाती रायडू को जगह मिलेगी लेकिन टीम में विजय शंकर को जगह दी गई। रायडू को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में जरूर शामिल किया गया। लेकिन जब शिखर धवन और विजय शंकर चोटिल हुए उसके बाद बाद भी रायडू को टीम में जगह नहीं मिली जिस कारण उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।
 
युवराज सिंह ने.'ये बात बहुत निराश करने वाली है जो अंबाती रायुडू के साथ टीम मैनेजमेंट ने किया। वो वर्ल्ड कप के लिए तैयार थे। अंबाती रायुडू ने न्यूजीलैंड में रन बनाए लेकिन उसके बाद वे तीन-चार पारियों में रन नहीं बना सके तो उन्हें ड्रॉप किया गया. उनकी जगह पंत को लिया गया और उन्हें ड्रॉप कर दिया है। अगर नंबर चार वनडे क्रिकेट में महत्वपूर्म पोजिशन है तो फिर खिलाड़ियों को बैक करना होगा।
 
विश्व कप से पहले तक भारतीय टीम ने नंबर चार पर कई बदलाव किए। नंबर चार के लिए अंबाती रायडू से लेकर मंयक अग्रवाल तक को आजमाया गया। वहीं टीम का सेलेक्शन होने से पहल तक विराट खुद कहते थे कि रायडू नंबर चार के लिए सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है, लेकिन टीम में रायडू की जगह विजय शंकर को दी गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »