26 Apr 2024, 17:20:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

JNU हिंसा पर रो पड़ीं स्वरा भास्कर, इमोशनल होकर कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 3:12PM | Updated Date: Jan 6 2020 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। JNU में हुई हिंसा को लेकर देश में काफी बवाल मचा हुआ है। इस हिंसा के बाद बॉलीवुड से भी रिएक्शन आने शुरु हुए हैं। इस बीच अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस हिंसा पर ट्वीट किया है। स्वरा भास्कर इस हमले के बाद सबसे ज्यादा परेशान दिखीं और ट्वीटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में वो काफी भावुक हो गई। दरअसल, स्वरा के माता-पिता जेएनयू कैम्पस में ही रहते हैं, जिसके बाद उनकी चिंता स्वाभाविक ही बढ़ गई है। एक वीडियो शेयर कर स्वरा ने हिंसा का आरोप एबीवीपी पर लगाया है। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अर्जेंट अपील।
 
सभी दिल्लीवासी, बाबा गंगनाथ मार्ग पर जेएनयू कैंपस के मेन गेट के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे ताकि सरकार और दिल्ली पुलिस पर एक्शन लेने के लिए दबाव बनाया जा सके और एबीवीपी के मास्क वाले गुंडों को जेएनयू कैंपस में तोड़फोड़ और हिंसा से रोका जा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »