26 Apr 2024, 17:55:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ईशा देओल को मिली अस्पताल से छुट्टी - बेटी को लेकर पहुंची घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 5:55PM | Updated Date: Jun 13 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल में एक बेटी को जन्म दिया है। ईशा ने अपनी बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा है। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में वो भर्ती थी और अब उन्हे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ईशा अपने परिवार के साथ अस्पताल के बाहर नजर आईं। उनके पति भरत तख्तानी ने न्यू बॉर्न बेबी को पकड़ रखा था। वहीं ईशा देओल की गोद में उनकी बेटी राध्या थी।
 
ईशा की बड़ी बेटी का नाम राध्या है और छोटी बेटी का नाम मिराया है। ईशा भगवान कृष्ण की भक्त हैं और बेटियों का नाम रखने में भी उन्होंने इस बात का ध्यान रखा है। उनकी बेटी राध्या का नाम राधा पर बेस्ड है और मीराया का नाम कृष्ण भक्त मीरा पर है। ईशा के मां बनने से हेमा माल‍िनी और धर्मेंद्र दोनों ही बेहद खुश हैं। हेमा मालिनी नानी बनने से काफी खुश है। बेटी और नवासी को देखने हेमा और धर्मेन्द्र अस्पताल पहुंचे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »