29 Apr 2024, 18:25:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Bignews

करजई ने तालिबान के साथ मिलकर काम करने का किया आवाहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2021 10:55AM | Updated Date: Dec 24 2021 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तालिबान के साथ मिलकर काम करने का आवाहन किया है। 

 
श्री करजई से जब सीएनएन के साथ साक्षात्कार के दौरान सवाल किया गया कि क्या दुनिया को तालिबान के साथ काम करने की जरूरत है, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘यह जरूरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से ऐसे उदाहरण होंगे जहां उन्हें (अंतरराष्ट्रीय समुदाय) जमीन पर वास्तविकता के साथ काम करने की आवश्यकता होगी। जमीनी हकीकत यह है कि अब तालिबान देश में वास्तविक सत्ता में है। इसलिए उन्हें (अंतरराष्ट्रीय समुदाय) अफगानिस्तानी लोगों तक पहुंचने के लिए, अफगानिस्तानी लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए उनके (तालिबान) साथ मिलकर काम करना होगा।’’ तालिबान ने अगस्त में अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो की वर्षों की सैन्य उपस्थिति पूर्ण रूप से समाप्त होने के बाद देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »