29 Apr 2024, 13:58:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Bignews

अनंतनाग मुठभेड़: एक आतंकवादी मारा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2021 10:33AM | Updated Date: Dec 24 2021 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। 

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के अरवानी के मुमन्हल इलाके में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया  पुलिस ने कहा, ‘‘जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम एक जगह पर पहुंची, वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है।’’ पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक की बुधवार शाम अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »