भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महाशिवरात्रि के पर्व पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा कि भगवान शंकर मानव समाज के कल्याण की प्रेरणा देने वाले आदिदेव हैं। भारत की धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में महाशिवरात्रि महापर्व का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की है।