19 Sep 2024, 21:41:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डिंडौरी: नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत, मायके से रात 3 बजे बच्चे को लेकर निकल गई थी महिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2024 5:55PM | Updated Date: Aug 23 2024 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डिंडौरी। जिले के मेहंदवानी की रहने वाली 25 वर्षीय महिला व उसके डेढ़ साल के बेटे की नाले में डूबने से मौत हो गई। महिला रात में बच्चे को लेकर घर से बिना बताए निकल गई थी। परिजनों की तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने शव नाले में देखे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। शवों को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहंदवानी लेकर पहुंची।

सुखसेन मरावी की पत्नी नरबदिया बाई अपने बेटे सूरज मरावी के साथ लगभग 10-15 दिन पहले अपने मायके जरहा नेझर के पोषक ग्राम खैरदा में रह रही थी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे के आसपास वह बच्चे को लेकर बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों द्वारा उसकी तलाश भी की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।

ग्राम खैरदा में भाटी नाला में शुक्रवार की सुबह 8 से 9 बजे के बीच ग्रामीणों ने महिला व उसके पुत्र के शव को उतराते देखा। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस द्वारा महिला व उसके पुत्र के शव को नाला से बाहर निकाला गया। बताया गया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »