08 Sep 2024, 08:42:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली के तिहाड़ जेल में फिर खूनी खेल, हत्या का बदला लेने के लिए दो कैदियों पर जानलेवा हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2024 2:02PM | Updated Date: Jul 27 2024 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों पर फिर से जान लेने की नियत से हमला हुआ है। जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच झड़प देखी गई। जिसमें दो कैदी घायल (Tihar Jail prisoners ddeadly attack) हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक को भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी जेल अधिकारी ने दी है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जानकारी मिली है कि दो कैदी लवली, 22 वर्ष और लवेश, 22 वर्ष (दोनों हत्या के मामले में बंद हैं) को घायल अवस्था में सेंट्रल जेल नंबर 9, तिहाड़ जेल से डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पहुंचने पर पता चला कि तिहाड़ के सीजे-9 के वार्ड नंबर 11 के पास लोकेश, नितिन, हिमांशु और अभिषेक के साथ हाथापाई के बाद दोनों को कई तेज चोटें आई थीं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह कोई पहली बार नहीं है कि तिहाड़ जेल में ऐसी घटना घटित हुई हो। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकीं हैं। बता दें इससे पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार की घटना सामने आई थी। दो गिरोहों के बीच हुई लड़ाई में एक कैदी को चाकू घोंपा गया था। जिसके बाद पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि तिहाड़ जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों के बीच झड़प हुई है। उन्होंने बताया कि लड़ाई में एक कैदी को चाकू घोंपा गया जो हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी है। उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »