17 Sep 2024, 00:47:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी के बाद एमपी में भेड़िये का आतंक, घर में सोये परिवार पर किया हमला, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2024 1:07PM | Updated Date: Sep 7 2024 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूपी के बहराइच के बाद मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भी भेड़िए का खौफ छाया हुआ है। खंडवा जिले की खालवा तहसील के एक गांव में गुरुवार रात भेड़िए ने सोते हुए लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीण सकते में आ गए। भेड़िए के हमले में पांच लोग घायल हो गए। इन्हें खंडवा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया है।

भेड़िए के हमले से घबराए लोगों ने बताया कि रात करीब ढाई बजे भेड़िया घर में घुसाइस दौरान उसने आक्रामक तरीके से हमला किया। लगातार हमलों में सुबह होते होते पांच लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। सुबह जब वन​ विभाग की टीम को भेड़िए के हमले की सूचना मिली तो वह मलगांव पहुंची।एक टीम घायलों से मिलने खंडवा अस्पताल भी पहुंची है। डीएफओ राकेश डामोर का कहना है कि फिलहाल भेड़िए की लोकेशन ट्रैस नहीं हो रही है।

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को खंडवा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें जानकारी मिली थी कि किसी वन्य प्रााणी ने आक्रमण करके पांच ग्रामीणों को घायल कर दिया है। इन हमलों में 35 वर्षीय आशाराम, 55 वर्षीय बद्री, 76 वर्षीय कलाबाई, 30 वर्षीय शांतिबाई व 80 वर्षीय मांगीलाल घायल हुए हैं।अंकुश युवने ने बताया कि मलगांव में 6 से 7 मकानों में हमारे परिवार के करीब 60 लोग रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि हमारी टीम घायलों की निगरानी कर रही है। अधिकारी का कहना है कि घायलों को रैबीज के इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। साथ ही अन्य जरूरी दवाएं भी दी जा रही हैं। इसी बीच भेड़िए की तलाश की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »