03 May 2024, 22:18:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

कुली' बन फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं रजनीकांत, दमदार एक्शन और स्वैग से भरा लेटेस्ट टीजर रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2024 4:25PM | Updated Date: Apr 23 2024 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार रजनीकांत (Rajinikanth) हर किसी के पसंदीदा एक्टर माने जाते हैं। 73 साल की उम्र में भी सुपरस्टार रजनीकांत साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जेलर और लाल सलाम के बाद अब अभिनेता की एक नई फिल्म कुली का नाम चर्चा में आ गया है।

निर्देशक लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के निर्देशन में बनने वाली कुली का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें रजनीकांत अपने एक्शन और स्वैग से हर किसी की ध्यान खींच रहे हैं। जेलर फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाले रजनीकांत एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। रजनीकांत इस बार कुली के अवतार में नजर आने वाले हैं। मंगलवार को मेकर्स की तरफ यूट्यूब पर कुली का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है। 

टीजर में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक गोदाम में सोने की कालाबजारी करते दिख रहे हैं। तभी वहां रजनीकांत की एंट्री होती है और वह धमाकेदार एक्शन के साथ उन गुंडों की छुट्टी कर देते हैं। 3 मिनट और 16 सेकेंड के कुली के इस टीजर से इस बात का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि रजनीकांत सोने की तस्करी करने वाले खिलाफ हल्ला बोलते दिख सकते हैं। 

लेकिन एक कुली होने के बावजूद वह इसे कैसे अंजाम देते हैं, वह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो रजनीकांत की कुली का ये टीजर काफी शानदार है। बता दें कि ये रजनीकांत के फिल्मी करियर की 171वीं फिल्म है।

कुली से पहले डायरेक्टर लोकेश कनगराज सुपरस्टार थलापति विजय के साथ मास्टर और लियो जैसी कई शानदार मूवीज बना चुके हैं। ऐसे में रजनीकांत के साथ लोकेश फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस मूवी में रजनीकांत के साथ एक्ट्रेस श्रुति हासन भी नजर आने वाली हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »