03 May 2024, 01:02:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

सोनिया गांधी, अश्विनी वैष्णव सहित 14 लोगों ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ, जगदीप धनखड़ रहे मौजूद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2024 8:38PM | Updated Date: Apr 4 2024 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) समेत 14 लोगों ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि, जहां सोनिया गांधी ने राजस्थान से, तो वहीं वैष्णव ने ओडिशा से उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली है। इसके साथ ही कर्नाटक से कांग्रेस नेता अजय माकन और सैयद नसीर हुसैन, उत्तर प्रदेश से भाजपा नेता आर पी एन सिंह और पश्चिम बंगाल से भाजपा सदस्य समिक भट्टाचार्य उन 14 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने गुरुवार को राज्यसभा की शपथ ली। 

जदयू के संजय कुमार झा ने भी बिहार से सदस्य के रूप में शपथ ली है। बीजद के सुभाशीष खुंटिया और देबाशीष सामंतराय ने ओडिशा से सदस्य के रूप में शपथ ली है। वहीं भाजपा के मदन राठौड़ ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। 

YSRCP नेता गोला बाबूराव, मेदा रघुनाधा रेड्डी, और येरम वेंकट सुब्बा रेड्डी और तेलंगाना से बीआरएस नेता रवि चंद्र वद्दीराजू ने भी आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों के रूप में शपथ ली। इसके बाद उन सभी ने राज्यसभा अध्यक्ष के साथ एक ग्रुप फोटो ली। गौरतलब है कि, राज्यसभा सचिवालय ने बताया कि, ओडिशा और राजस्थान के सदस्यों का कार्यकाल गुरुवार से शुरू हो गया है, जबकि अन्य सभी का कार्यकाल बुधवार से शुरू हो गया था। 

बता दें कि, सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा सदस्य बनी हैं। उन्होंने सदन के नेता पीयूष गोयल और कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण के दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी सी मोदी भी मौजूद थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »