27 Apr 2024, 22:13:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई इंडियंस के खेमे से आई बहुत बड़ी खबर, हार्दिक पंड्या को फिर लगी चोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2024 5:18PM | Updated Date: Mar 15 2024 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल जीता और 17वें सीजन से पहले उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान सौंप दी गई। मुंबई इंडियंस अब रोहित से आगे देखने की सोच रही थी और इसीलिए उन्होंने हार्दिक को कप्तानी सौंपी। वैसे आईपीएल 2024 के आगाज से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के माथे पर चिंता की लकीरें पैदा कर सकती है। खबरें हैं कि हार्दिक पंड्या को दोबारा चोट लगी है।

हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो स्ट्रेचर पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें चोट लगी है और फीजियो उनका इलाज कर रहा है। इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है इसका अबतक पता नहीं चल पाया है लेकिन पंड्या की भाव-भंगिमा देखकर ऐसा लग रहा है कि वो प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए हैं। वैसे इस बात की अबतक पुष्टि नहीं हुई है।

हार्दिक पंड्या इंजरी प्रोन खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्हें अकसर काफी चोट लगती हैं। हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के दौरान वो चोटिल हो गए थे और फिर उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर बैठना पड़ा था। ये खिलाड़ी अब जाकर फिट हुआ था जिसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान भी बनाया गया लेकिन अब एक बार फिर हार्दिक के चोटिल होने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

अब अगर हार्दिक सच में चोटिल हो गए तो मुंबई इंडियंस की सारी रणनीतियों पर पानी फिर जाएगा। वैसे टीम ने उनके बैकअप के बारे में सोचा तो होगा लेकिन फिर भी हार्दिक के बिना प्लान सटीक होगा या नहीं ये बड़ी बात होगी। सवाल ये भी रहेगा कि अगर हार्दिक पंड्या कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहते हैं तो क्या रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे? वैसे इन सब सवालों के बारे में सोचना अभी काफी जल्दबाजी है लेकिन मुंबई इंडियंस के फैंस की नजर हार्दिक पंड्या पर जरूर रहेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »