28 Apr 2024, 03:16:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऋषभ पंत IPL खेलेंगे या नहीं, 5 मार्च को आने वाला है बड़ा फैसला, खुद सौरव गांगुली ने दिया अपडेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2024 5:08PM | Updated Date: Mar 2 2024 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले लगभग 15 महीनों से एक्शन से बाहर चल रहे ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी वापसी का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इसी क्रम में अब पंत की वापसी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। वैसे तो रिपोर्ट्स की मानें, तो पंत आईपीएल 2024 में खेलेंगे। लेकिन, अब सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ी अपडेट दी है, जिसके अनुसार 5 मार्च को ये कंफर्म हो जाएगा कि पंत IPL 2024 में खेलेंगे या नहीं?

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल 2024 में खेलेंगे या नहीं? अभी भी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मगर, अब सौरव गांगुली के बयान से ये साफ हो गया है कि 5 मार्च को ये साफ हो जाएगा कि पंत अपकमिंग आईपीएल सीजन में खेलेंगे या नहीं? एक इंटरव्यू में गांगुली से जब पूछा गया कि IPL में दिल्ली की कप्तानी पंत करेंगे या कोई और करेगा? इस पर गांगुली ने कहा, "पंत ने फिट होने के लिए जो हो सकता था वो सब कुछ किया है और यही वजह है कि NCA उन्हें क्लियर कर देगा। पंत को 5 मार्च को टेस्ट क्लियर करने दें। इसके बाद ही हम कप्तानी के बारे में बात करेंगे। फ्रेंचाइजी पंत को लेकर काफी सावधानी से कदम उठा रही है क्योंकि उनका करियर काफी लंबा है। हम उत्साह में उनको पुश नहीं करना चाहते। काफी कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि पंत किस तरह से रिएक्ट करते हैं। एनसीए से क्लियरैंस मिलने के बाद पंत फ्रेंचाइजी के कैम्प में हिस्सा लेंगे।"

खबरों की मानें, तो ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में हिस्सा लेंगे भी, तो वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। फ्रेंचाइजी के पास कई विकल्प हैं, जो कीपिंग कर सकते हैं। सौरव गांगुली ने विकेटकीपिंग के विकल्पों के बारे में बात करते हुए कहा कि, दिल्ली के पास विकेटकीपर के लिए कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शे होप, ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि, अब 5 मार्च को पंत के भविष्य पर फैसला आएगा, जब वह फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »