28 Apr 2024, 03:35:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद शमी IPL टी20 2024 से बाहर, गुजरात टाइटन्स को लगा तगड़ा झटका...जान‍िए क्यों हुआ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2024 2:52PM | Updated Date: Feb 22 2024 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनके बाएं टखने में चोट लगी हुई है। शमी को इसके लिए ब्रिटेन में सर्जरी की आवश्यकता होगी। समाचार एजेंसी पीटीआई को बीसीसीआई सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है। 

मोहम्मद शमी का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है। शमी ने अब तक 110 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.87 के एवरेज और 8.44 की इकोनॉमी रेट से 127 विकेट चटकाए हैं। शमी ने दो मौकों पर पारी में चार विकेट लिए हैं।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »