28 Apr 2024, 23:28:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुप्रीम कोर्ट से लगा महेंद्र‍ सिंह धोनी को झटका, आईपीएस ऑफिसर की सजा पर लगी अंतरिम रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2024 5:51PM | Updated Date: Feb 5 2024 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र‍ सिंह धोनी की याच‍िका पर मद्रास हाईकोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी संपत कुमार को 15 दिन की कैद की सजा सुनाई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (5 फरवरी) को मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाते हुए आईपीएस अधिकारी संपत कुमार द्वारा दायर याचिका पर नोटिस भी जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 8 मार्च को होगी। धोनी ने साल 2022 में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पर कथ‍ित रूप से अपमानजक टिप्पणी होने पर अवमानना मामले (कंटेप्ट ऑफ कोर्ट केस) का केस IPS अध‍िकारी जी संपत कुमार के ख‍िलाफ खिलाफ दायर किया था।

धोनी ने संपत कुमार के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की मांग की थी। हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि संपत कुमार ने जानबूझकर हाई कोर्ट के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट को बदनाम करने और उसके अधिकार को कम करने का प्रयास किया। हालांकि मद्रास हाई कोर्ट ने पूर्व आईपीएस अधिकारी को आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की अनुमति देने के लिए 15 दिन की सजा को तीस दिन के लिए निलंबित कर दिया था। फिर संपत कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सट्टेबाजी में उनका नाम आने के लिए 2014 में दायर मानहानि के मुकदमे के जवाब में दायर अपने जवाबी हलफनामे में न्यायपालिका के खिलाफ संपत कुमार द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए उनको दंडित करने की मांग की थी, जिसमें 100 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की गई थी। 

दरअसल यह पूरा मामला आईपीएल मैच फ‍िक्स‍िंंग से जुड़ा हुआ है। महेंद्र स‍िंंह धोनी ने कथ‍ित तौर पर दुर्भावनापूर्ण बयानों पर हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया, जिसमें दावा किया गया था कि वह 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों की सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग में शामिल थे।

धोनी के नाम 3 ICC ट्रॉफी (2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप, 2013 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी) हैं, ऐसा करने वाले वह इकलौते कप्तान हैं। 

वहीं उनके नाम 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड में वो रोहित शर्मा के साथ संयुक्त दावेदार हैं। धोनी 60 टेस्ट और 200 ODI और 72 टी20 में विकेटकीपिंग करने वाले इकलौते कप्तान हैं। अलग-अलग फॉर्मेट में उनके नाम ये रिकॉर्ड हैं। किसी एक ODI मैच में सर्वाध‍िक रन (183 नाबाद) बतौर विकेटकीपर बनाने का रिकॉर्ड धोनी के ही नाम है। 31 अक्टूबर 2005 को यह रिकॉर्ड जयपुर के सवाई मानस‍िंह स्टेडियम में श्रीलंका के ख‍िलाफ खेलते हुए बनाया था।  

सर्वाध‍िक है। रिकी पोटिंग ने 324 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली थी। धोनी ने इन 332 मैचों मे से 178 मैचों में जीत दर्ज की, वहीं 120 में हार मिली। 6 मैच टाई रहे और 15 ड्रॉ रहे। माही ने टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट में 4876, 350 ODI में 10773 और 98 टी-20 में 1617 रन बनाए। वहीं उन्होंने 250 IPL मैचों में 5082 रन बनाए हैं। इसमें 142 कैच और 42 स्टम्प भी शामिल हैं।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »