28 Apr 2024, 20:18:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इरफान पठान ने 8वीं एनिवर्सरी पर दिखाया पत्नी का चेहरा, मॉडल हैं सफा बेग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2024 9:42PM | Updated Date: Feb 4 2024 9:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इरफान पठान ने 3 फरवरी को पत्नी सफा बेग (Safa Baig) के साथ अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाई। इरफान ने इस मौके पर पत्नी सफा बेग की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इरफान पठान ने पहली बार अपने हमसफर का चेहरा लोगों के सामने उजागर किया। इस जोड़ी के दो बेटे इमरान और सुलेमान हैं।

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की 3 फरवरी को उनकी शादी की आठवीं सालगिरह थी। इस मौके पर पठान ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया। इरफान ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी सफा बेग के चेहरे को उजागर किया। पठान ने सोशल मीडिया पर खास मैसेज लिखकर अपनी पत्नी के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त की।

पठान ने लिखा, अनंत भूमिकाएं एक ही आत्मा द्वारा निभाई जाती हैं- मूड बूस्टर, कॉमेडियन, संकटमोचक, और मेरे बच्चों की निरंतर साथी, दोस्त और माँ। इस खूबसूरत यात्रा में, मैं तुम्हें अपनी पत्नी के रूप में संजोता हूं। 8वीं सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार। इसके साथ एक लव का इमोजी शेयर किया।

टीम इंडिया के लिए शानदार करियर के बाद इरफान पठान क्रिकेट कमेंट्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पठान ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम रोल निभाया था। फाइनल मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया मिला था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »