18 Oct 2024, 10:52:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 1769 अंक और निफ्टी 546 अंक टूटा, जानिए क्यों आई Stock Market में गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2024 4:16PM | Updated Date: Oct 3 2024 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुधवार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के बाद आज गुरुवार को खुले शेयर बाजार में विनाशकारी गिरावट दर्ज की गई। आज बीएसई सेंसेक्स 1769.19 अंकों की गिरावट के साथ 82,497.10 अंकों पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 भी 546.80 अंकों की गिरावट के साथ 25,250.10 अंकों पर बंद हुआ। इस भयानक गिरावट के बाद भारतीय बाजार अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए हैं। गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और सिर्फ 1 कंपनी का शेयर हरे निशान में बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में 48 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और सिर्फ 2 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 3.95 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.91 प्रतिशत, एक्सिस बैंक के शेयर 3.87 प्रतिशत, एशियन पेंट्स के शेयर 3.77 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस के शेयर 3.61 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 3.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्यादा और 3 प्रतिशत से कम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इनके अलावा पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, नेस्ले इंडिया और एनटीपीसी के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान हुआ।

भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक और सनफार्मा के शेयरों में 1 प्रतिशत से कम गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, टाटा स्टील के शेयर आज बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए। जबकि जेएसडब्लू के शेयर इस विनाशकारी गिरावट के बीच भी 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

बताते चलें कि इस हफ्ते भारतीय बाजार में गिरावट हावी रही। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1272.07 अंकों की गिरावट के साथ 84,299.78 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 368.10 अंकों के नुकसान के साथ 25,810.85 अंकों पर बंद हुआ। जिसके अगले दिन यानी मंगलवार को बाजार काफी फ्लैट रहे और सेंसेक्स 33.49 अंकों की गिरावट के साथ 84,266.29 अंकों पर और निफ्टी 13.95 अंकों की गिरावट के साथ 25,796.90 अंकों पर बंद हुआ था। बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर बाजार बंद रहे थे और जब आज गुरुवार को बाजार खुले तो कोहराम मच गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »