20 Sep 2024, 03:17:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Anand Mahindra ने बताया कितना ताकतवर होगा AI!, डेवलप होने से 5 साल पहले बता देगा कैंसर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2024 4:37PM | Updated Date: Aug 5 2024 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अक्सर नई-नई टेक्नोलॉजी पर अपनी राय रखते हैं। अब उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (AI) को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने इसे बड़े काम की तकनीक बताया है और कहा कि यह फोटो बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उससे भी ज्यादा यूजफुल है। 

एक रिसर्च में दिखाया है कि कैसे AI ब्रेस्ट कैंसर को उसके डेवलप होने से करीब 5 साल पहले, इसको डिटेक्ट कर सकता है। आनंद महिंद्रा ने इस पर लिखा कि अगर यह एक्युरेट साबित होता है, तो यह हमारे लिए बहुत ही काम का साबित हो जाएगा। यह फोटो बनाने की तुलना में कई गुना ज्यादा यूजफुल हो जाएगी। 

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने X प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम Twitter) पर अपनी इस राय को शेयर किया। उन्होंने अपने इस पोस्ट में साइंस न्यूज के पोस्ट को रिपोस्ट किया है। हाल ही में अमेरिका बेस्ड Duke University के रिसर्चर ने एक New AI डेवलप किया है। यह AI मॉडल कैंसर डेवलप होने से करीब 5 साल पहले कैंसर को बता देगा। ये दावा रिसर्चर ने किया है। 

कैंसर का पता लगाने के लिए, जो ट्रेडिशनल तरीका है, वो Biopsies, Microscopic Histological एग्जामिनेशन है। इसके अलावा इमेजिंग टेक्नोलॉजी जैसे MRI, CT और PET Scans हैं। वहीं, AI सिर्फ मेडिकल इमेज को एनालाइज करके ज्यादा बेहतर एक्युरेसी के साथ कैंसर की रिपोर्ट दे सकता है, जो दावा रिसर्चर ने किया है। 

आनंद महिंद्रा ने बीते साल एक पोस्ट करके एक फोटो भी पोस्ट की थी। यह फोटो उनकी हमशक्ल थी और उसे AI से बनाता था, जिसमें वे होली के रंग के साथ दिखाए गए थे। तब उन्होंने कहा था कि यह कई लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। यहां आनंद महिंद्रा को उस फॉर्म में दिखाया था, जिसे उन्होंने असली दुनिया में किया ही नहीं था।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »