08 Sep 2024, 07:36:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

उर्वशी रौतेला का बाथरूम में कपड़ा उतारते वीडियो हुआ लीक, इंटरनेट पर मचा बवाल, लोग बोले- कितना गिरोगी?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2024 4:56PM | Updated Date: Jul 17 2024 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस और खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती हैं। फैंस उनकी खूबसूरती और किलर फिगर पर फिदा रहते हैं। दीवा ने इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन किया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से उर्वशी लगातार विवादों में हैं। इधर एक्ट्रेस के नाम नये-नये विवाद आते रहते हैं। अब उर्वशी रौतेल एक नये जंजाल में फंस गई हैं। एक्ट्रेस का एक प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है। इस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर उर्वशी की जमकर किरकिरी हो रही है। 

उर्वशी रौतेला का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एक बाथरूम वीडियो है जिसमें दीवा कपड़े बदलती हुई नजर आ रही हैं। उर्वशी के इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मची दी है। फैंस भी उनकी प्राइवेसी और सम्मान को लेकर चिंतिंत हैं। 

उर्वशी का ये बाथरूम वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है। इस वीडियो को देख यूजर्स सकते में आ गए। हालांकि, वीडियो देखकर अधिकतर लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया है। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स ने इसे घटिया पब्लिसिटी बताते हुए उर्वशी को जमकर ट्रोल भी कर दिया है। 

एक यूजर ने लिखा, चीप पब्लिसिटी और कितना गिरोगी उर्वशी? दूसरे ने लिखा है- ये एक पब्लिकसिटी स्टंट है और कुछ नहीं। एक यूजर ने कमेंट किया, फेमस होने के लिए उर्वशी अब किसी भी बदल तक जा सकती हैं, आपको अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए था।"

दूसरी ओर इस वीडियो के पीछे की असली सच्चाई भी सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि उर्वशी रौतेला का ये वीडियो उनकी फिल्म जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के एक सीन का है। ये कोई असली वीडियो नहीं है। फैंस ने इस बात को सुनकर राहत की सांस ली है। हालांकि, अभी तक इस विवाद पर उर्वशी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »