17 Sep 2024, 00:46:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बड़े पर्दे पर कोहराम मचाएगी 'महाभारत' की कहानी, डायरेक्टर बोले- तीन भाग मे करेंगे रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2024 8:11PM | Updated Date: Sep 4 2024 8:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीवी शो डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह की महाभारत साल 2013 में ऑन-एयर हुई थी। इस शो से शहीर शेख, अंकित मोहन, पारस अरोड़ा, विन राणा और कई बड़े-बड़े एक्टर्स ने छोटे पर्दे पर महाकाव्य के प्रतिष्ठित पात्रों को दर्शाया था। लेकिन अब, डायरेक्टर महाभारत को फिर से बनाना चाहते हैं। पर इस बार उनकी इच्छा छोटे पर्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने इसे बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया है। 

जी हां, आपने सही पढ़ा! महाभारत पर फिल्म बनने वाली है। और इसे और कोई नहीं बल्कि मुकेश कुमार सिंह खुद बनाएंगे। फैंस को 10 साल बाद महाभारत की कहानी फिर से देखने को मिलेगी। पर एक नए रूप और नए तेवर के साथ। हाल ही में पैन-इंडिया फिल्म 'कन्नप्पा' का डायरेक्शन करने वाले मुकेश कुमार सिंह ने इसका खुलासा किया है कि वो महाभारत को बड़े पर्दे पर बनाने की योजना बना रहे हैं। डायरेक्टर ने इसे तीन भागों में बनाने की प्लानिंग की है।

ईटाइम्स से बातचीत में मुकेश कुमार सिंह ने कहा, "मैं इसे तीन भागों में बनाने की योजना बना रहा हूं, जिसका शुरुआत अगले अक्टूबर से  होगी। आजकल सीक्वल आम बात है और मैंने इस प्रोजेक्ट के लिए पहले ही सीक्वल की योजना बना ली है। महाभारत इतनी विशाल और महाकाव्य गाथा है कि इसके सार को सिर्फ तीन भागों में समेट पाना लगभग असंभव है। एक फिल्म की तो बात ही छोड़िए। मैं ऐसे एक्टर्स को कास्ट करना चाहता हूं जो किरदारों पर हावी न हों और जो इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह समर्पित हों।"

मुकेश ने ये भी माना कि हिंदू पौराणिक कथाओं और इतिहास में उनकी गहरी रुचि है। इसलिए, वो महाभारत को एक दमदार कलाकार और दमदार स्क्रिप्ट के साथ बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं। कुछ हफ्ते पहले, महाभारत के 10 साल पूरे होने के अवसर पर शो के कलाकारों का री-यूनियन हुआ था। री-यूनियन की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। मुकेश कुमार सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'कन्नप्पा' में विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, प्रभास, मधु, काजल अग्रवाल, मोहन बाबू अहम रोल में हैं। फिल्म दिसंबर 2024 में रिलीज होने वाली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »