26 Apr 2024, 19:23:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

लड़की से गैंगरेप को फेसबुक पर किया लाइव, देखते रहे 40 लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 11:49AM | Updated Date: Mar 27 2017 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। यूएस से बेहद दिल दहला देने वाली घटना आई है। एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए दुष्कर्मियों ने इसका फेसबुक लाइव के जरिए सीधा प्रसारण भी किया। घटना सामने आने के बाद पीड़िता के परिवार वालों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। 
 
पुलिस ने बताया कि इस घटना का जो लाइव प्रसारण फेसबुक पर किया जा रहा था उसे 40 लोग देख भी रहे थे। इनमें से किसी ने भी इस घटना की जानकारी पुलिस को देना ज़रूरी नहीं समझा। रेप सर्वाइवर लड़की की मां ने ही इस घटना की शिकायत पुलिस के पास की तब जाकर ये पूरा मामला सामने आया। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि वो बीते रविवार को पड़ोसी के घर गई और फिर वहां से नहीं लौटी।
 
रेप सर्वाइवर लड़की की मां ने ही शिकागो पुलिस को फेसबुक लाइव की जानकारी दी और सबूत के तौर पर कुछ स्क्रीन शॉट दिखाए। इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश की और फिर उसे उसके परिवार समेत सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया। पीड़िता की मां का आरोप है कि लोग उन्हें फोन कर धमकी दें रहे हैं जिससे वो लोग काफी डरे हुए हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »