अमेरिका। अमेरिकन एयरलाइन्स में एक महिला अपने साथ अपना घोड़ा लेकर एयरपोर्ट पर पहुंच गई। महिला के साथ घोड़े को देखकर वहां मौजूद सारी जनता हैरान रह गई। सभी के मन में एक सवाल था कि आखिर यह महिला यहां घोड़ा लेकर क्यो आई हैं। खबरों के अनुसार महिला उस घोड़े को किसी खास वजह से अपने साथ एयरपोर्ट पर लेकर आई थी।
बता दे कि अमेरिका में जानवरों को लेकर कई तरह के कानून बने हुए हैं। इन कानूनों के तहत जानवरों को किसी खास वजह से प्लेन में ले जाने की अनुमति भी मिलती है। महिला के साथ एयरपोर्ट आए इस घोड़े का नाम Flirty है, जिसे मेंटल हेल्थ संबंधी कुछ परेशानी थी। पालतू जानवरों के बारे में ऐसा माना जाता है कि जब वो डिप्रेशन में होते हैं, तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों ने इंटरेक्ट करना चाहिए। उनका अवसाद दूर करने की इसी प्रक्रिया को इमोशनल सपोर्ट कहा जाता है।