19 Mar 2024, 13:52:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अमेरिका : महिला ने सिर्फ 9 मिनट में दिया 6 बच्चों को जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2019 12:09PM | Updated Date: Mar 16 2019 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ह्यूस्टन। टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने छह बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। दुनियाभर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है जब कोई महिला छह बच्चों को जन्म देती है। महिला ने अमेरिका के ‘द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास’ में छह बच्चों को जन्म दिया।
अस्पताल ने बताया कि थेलमा चैका ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। थेलमा स्वस्थ है।
 
अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में रखा गया है।थेलमा ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है। उन्होंने अपने चारों बेटों का नाम अभी नहीं रखा है।
 
इससे पहले एक ट्रांसजेंडर ने पहली बार बच्चे को जन्म देने के अपने अनुभव को शेयर किया था। उसने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान किस तरह लोगों ने उसका काफी मजाक बनाया था और उसे अपमानित किया था।28 वर्षीय विले सिंपसन ने बताया कि जब उसे पहली बार पता चला कि अपने मंगेतर स्टीफन गैथ के बच्चे को जन्म देने वाला है तो वह हैरान रह गया था। उसने बताया कि यह पिछले साल फरवरी का मामला है उस दौरान वह महिला से पुरुष बनने की प्रक्रिया में था।
 
उसने बताया कि वह 2012 से ही टेस्टोस्टेरॉन ले रहा था और पिछले कई वर्षों से उसे पीरियड्स भी नहीं हुए थे, उसने बताया कि उसे यकीन ही नहीं हुआ कि वह प्रेग्नेंट भी हो सकता है। इस उम्र में एक बच्चे का स्वागत करने के लिए वे तैयार नहीं थे ना ही वे लोगों की अपमानजनक बातें सुनने के लिए तैयार थे इसके बावजूद उन्होंने प्रेग्नेंसी धारण करने का फैसला किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »