26 Apr 2024, 23:09:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नशेड़ी युवक ने अपने ही प्राइवेट पार्ट पर मारी गोली, काटना पड़ा आधा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 2:56PM | Updated Date: Mar 12 2019 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। नोएडा में नशे की हालत में चली गोली युवक के अपने ही प्राइवेट पार्ट पर लग गई। इसके बाद उसको अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों को उसका निजी अंग आधा काटना पड़ा। युवक ने अंटी में पिस्टल लगाया हुआ था, गोली तब चली जब वो बाथरूम में गया था।  
शनिवार रात को दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बारात गई थी। बरात में आया दूल्हे का दोस्त टॉयलेट में गया और अचानक उसके चीखने की आवाज आई। बाराती उधर दौड़े तो पता चला कि कमर में रखी उसकी लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली उसके प्राइवेट पार्ट में लग गई है। 
 
युवक के साथ के लोग उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे। इलाज के दौरान डॉक्टरों को युवक का प्राइवेट पार्ट आधा काटना पड़ा। किसी ने पुलिस में घटना की शिकायत नहीं की है। बताया गया है कि युवक ने काफी शराब पी थी और घटना के दौरान वो बुरी तरह से नशे में था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »