27 Apr 2024, 03:40:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने 1995 आतंकवादी हमले के संदिग्ध को हिरासत में लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 11:03AM | Updated Date: Nov 21 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने दक्षिणी रूसी शहर बुडियोनोवस्क में वर्ष 1995 में हुए आतंकवादी हमले के संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है जिसमें 129 लोगों की मौत हुई थी और 415 घायल हुए थे। 
 
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बयान में 1978 में पैदा हुए इस संदिग्ध की रूसी नागरिक खजवाख चेरखिगोव के रूप में पहचान हुई है। संदिग्ध की हिरासत को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। जून 1995 में आतंकवादी सरगना शैमील बेसायेव के नेतृत्व वाले एक गैंग ने बुडियोनोवस्क में 1,500 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »