27 Apr 2024, 03:47:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने किया तालिबान के साथ संघर्षविराम की घोषणा का स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 11:00AM | Updated Date: Aug 21 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने ईदुल-जुहा के मद्देनजर अफगानिस्तान सरकार के तालिबान के साथ तीन महीने के संघर्ष विराम की घोषणा का स्वागत किया है। पाकिस्तान के समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'पाकिस्तान उन सभी प्रयासों का पूरी तरह समर्थन करता है जिससे अफगानिस्तान में स्थिरता और स्थायी शांति को स्थापित करने में सहायता मिले।
 
अफगानिस्तान की जनता इसकी पात्र है।' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने कहा कि इस तरह के कदमों से शांति और स्थिरता का माहौल निर्मित होता है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने रविवार को तालिबान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »