बाउची। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर मुबी में आज एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में कम से कम 15 लोग मारे गए। यह जानकारी एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने दी।मुबी परिषद के अध्यक्ष अहमद मूसा ने बताया कि इस हमले में अनेक लोग घायल हो गए। मुबी अदमावा राज्य का शहर है, जिस पर 2014 में आतंकवादी गुट बोको हराम का कब्जा था। सेना ने 2015 के आरंभ में बोको हराम को यहां से खदेड़ दिया था।