26 Apr 2024, 21:10:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर नस्ली हमला, कहा- तुम इसी लायक हो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2017 8:29PM | Updated Date: May 22 2017 8:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में 25 वर्षीय भारतीय टैक्सी ड्रायवर से एक महिला सहित दो यात्रियों ने मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया और वाहन में तोड़-फोड़ की। टैक्सी ड्रायवर पर नस्ली टिप्पणी भी की गई। देश में आतिथ्य पाठ्यक्रम में पढ़ाई कर रहे प्रदीप सिंह की तस्मानिया राज्य के सैंडी बे मैक्डोनॉल्ड के पास शनिवार की रात को पिटाई की गई।

     
मर्करी ने खबर दी है कि सिंह के अनुसार उन्होंने महिला यात्री से कैब से उतरने के लिए कहा क्योंकि वह उल्टी करने वाली थी, जिसके बाद उनपर हमला किया गया। सिंह ने यात्रियों से कहा, ‘‘अगर आपने कार में गंदगी फैलाई तो आपको सफाई का पैसा देना होगा। सिंह ने आरोप लगाया कि महिला यात्री ने उनसे गाली...गलौज करते हुए कहा कि वह न तो किराया देगी न ही सफाई का पैसा देगी।
     
सिंह ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे चेहरे पर कई मुक्के मारे और मारपीट की। उन्होंने कहा, तुम भारतीयों के साथ ऐसा ही किया जाना चाहिए। सिंह को रॉयल होबार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक शख्स और एक महिला आरोपी बनाया गया है। उन्हें 26 जून को होबार्ट मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
इंस्पेक्टर इयान वीश विल्सन ने कहा, आरोप है कि चालक ने एक यात्री के बीमार होने पर उसे टैक्सी से उतर जाने के लिए कहा। भुगतान को लेकर भी विवाद हुआ और यात्रियों ने चालक पर हमला किया और उसका वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। विल्सन ने कहा, ‘‘आरोप है कि मारपीट के दौरान नस्ली टिप्पणी भी की गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »