27 Apr 2024, 10:27:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 5:02PM | Updated Date: Jan 7 2020 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो  के 250 किलोमीटर दूर मादुलसीमा में एक बस के सड़क से फिसल कर खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि श्रीलंका ट्रांसपोर्ट बोर्ड (एसएलटीबी) की बस सड़क से फिसल कर 200 फुट गहरी खाई में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी। बस में 50 यात्री सवार थे।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों में बस के चालक और कंडक्टर के अलावा चार पुलिसकर्मी, दो बच्चे और चार महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में घायल 40 लोगों का बदुल्ला सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि घायलों में 24 पुरुष और 16 महिलाएं हैं। घायलों में से छह की हालत गंभीर है। एसएलटीबी ने हादसे की विशेष जांच करने की घोषणा की है। श्रीलंका सरकार सभी मृतकों के अंतिम संस्कार का खर्च उठायेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »