26 Apr 2024, 20:50:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप ने दी इराक पर कठोरतम प्रतिबंध लगाने की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 2:23PM | Updated Date: Jan 6 2020 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। इराक की संसद में देश से विदेशी सेनाओं को वापस भेजने के आग्रह से संबंधित प्रस्ताव पारित किये जाने से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल­ड ट्रंप ने इराक के विरूद्ध कठोरतम प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने अपने विशेष विमान एयर फोर्स वन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर इराक ने अमेरिकी सेनाओं को वापस जाने के लिए बाध्य किया तो हम उसके खिलाफ इतने कठोर प्रतिबंध लगाएंगे जिसका उसने अब तक कभी सामना नहीं किया होगा।’’ खाड़ी क्षेत्र में पैदा हुए तनाव के मद्देनजर इराक में रविवार को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। 

ट्रंप ने कहा,‘‘हमारा इराक में एक असाधारण और कीमती एयरबेस है। इसे बनाने में हमारे अरबों डालर खर्च हुए हैं। हम उसे तब तक नहीं छोड़ने जा रहे हैं जब तक कि वे इस एयरबेस के बदले हमें पैसे नहीं दे देते हैं। अगर उन्होंने हमें यह हवाई अड्डा छोड़ने के लिए मजबूर किया तो हम उनके खिलाफ ऐसे कठोर प्रतिबंध लगाएंगे जिनका अब तक उन्होंने सामना नहीं किया गया होगा।’’ गौरतलब है कि ट्रंप का इशारा बलाद सैन्य ठिकाने की ओर है जो उत्तरी बगदाद से 50 मील दूर है। 

ट्रंप के ताजे बयान से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और गहराने की संभावना है। इससे पहले इराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से शुक्रवार को अमेरिकी हमले में सुलेमानी और अन्य लोगों के मारे जाने की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई तथा उस घटना के लिए अमेरिका के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ट्रंप की चेतावनी से पहले इराक की संसद ने विदेशी सेनाओं को वापस लौटने के विधयेक के पक्ष में वोट किया था। यही नहीं इराकी संसद ने कहा था कि वह अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय गठबंधन से अलग होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »