26 Apr 2024, 11:16:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक ने अमेरिका के खिलाफ सुरक्षा परिषद में शिकायत दर्ज कराई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 9:06AM | Updated Date: Jan 6 2020 9:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कायरों। इराक के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा बगदाद में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर कासिम सोलेमानी और इराकी शिया  मिलिशिया समूह के डिप्टी कमांडर अबू महदी अल-मुहासियों को हवाई हमले में मार गिराने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है। रिपोट्स के अनुसार इराक की संसदीय समिति ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार से अमेरिका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संगठनों में शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया था जिसके बाद इराक द्वारा यह  कदम उठाया गया है। 

उल्लेखनीय है कि जनरल सुलेमानी शुक्रवार को अमेरिकी हवाई हमले में मारे गये थे। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कुद्स बल के कमांडर मेजर जनरल सुलेमानी के अलावा ईरान समर्थित संगठन शिया पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स के उप प्रमुख अबु महदी अल-मुहांदिस सहित 10 लोगों की अमेरिकी राकेट हमले में मौत हो गयी थी। अमेरिका के इस हमले के बाद से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »