26 Apr 2024, 20:41:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कंबोडिया में इमारत ढहने से 36 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 5:18PM | Updated Date: Jan 5 2020 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। कंबोडिया के केप शहर में एक बहुमंजिली निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 36 लोगों की मौत हो गयी है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद तीन दिनों तक लोग मलबे में फंसे रहे और मलबे में फंसे 23 लोगों को निकाल लिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष कुन किम ने कहा कि मलबे से 23 लोगों को निकाल लिया गया जबकि 36 लोगों के शव अब तक बरामद किये जा चुके हैं।
 
मृतकों में 14 महिलायें और छह बच्चे शामिल हैं। रविवार  सुबह एक महिला को बरामद किया गया जो बचायी गई अंतिम पीड़ति है।  इमारत  के मालिकों जिसमें एक पुरूष और एक महिला शामिल हैं, को शनिवार को ही पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्टें के मुताबिक निर्माण कार्य में घटिया चीजों का इस्तेमाल को इमारत ढहने का कारण बताया जाता है। घटना वाले दिन ही प्रधानमंत्री हुन सेन ने मृतकों के परिजनों को 52500 डॉलर (प्रत्येक को) तथा घायलों को 10-10 हजार डॉलर सहायता राशि देने का एलान कर दिया था। केप शहर कंबोडिया के दक्षिणी इलाके में स्थित है और वियतनाम की सीमा के पास है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »