त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थय मंत्रालय ने बयान जारी इसकी जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र समर्थित लीबिया सरकार के स्वास्थ मंत्रालय के प्रवक्ता फावजी ओनिस ने बयान जारी कर कहा, ‘‘सलाह अद्दिन के अस्पताल में दो नागरिकों के शव लाए गए जो एक घर में हुए गोलीबारी में मारे गए थे।’’ संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार ने इस हमले के लिए पूर्वी स्थित सेना को जिम्मेदार ठहराया है।
पूर्वी सेना ने हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। अप्रैल की शुरुआत से ही त्रिपोली और पश्चिमी लीबिया में संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार और पूर्वी स्थित सेना के बीच हिंसक संघर्ष हो रहा है जो शहर पर कब्जा करने और संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार को गिराने की कोशिश कर रहा है इस हिंसा में अबतक हजारों लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग इसमें घायल हुए हैं। हिंसा के कारण सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।