26 Apr 2024, 23:34:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत और रूस के बीच ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 11:48AM | Updated Date: Jul 4 2019 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को रूस के ऊर्जा मंत्री एलेक्जेंडर नोवाक से वैश्विक तेज बाजारों की स्थिति के अलावा ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि दोनों नेताओं ने फोन पर यह चर्चा की। वक्तव्य के मुताबिक प्रधान और नोवाक ने भारत और रूस के बीच ऊर्जा सहयोग को और अधिक मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।
 
इसके अलावा हाइड्रोकॉर्बन क्षेत्र को भारत-रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनाने को लेकर चर्चा हुई। प्रधान ने पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने रूस से तेल निर्यातक देशों के साथ संपर्क स्थापित कर इसमें संतुलन बनाने का आग्रह किया। प्रधान और श्री नोवाक ने हाइड्रोकॉर्बन क्षेत्र में निवेश को लेकर भी चर्चा की। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने रूस की तेल एवं गैस कंपनियों को भारत में गैस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के निर्माण और शहरी गैस आपूर्ति नेटवर्क के विस्तार के क्षेत्र में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »