26 Apr 2024, 13:10:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मध्य फिलीपींस में 6.2 तीव्रता का भूकंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 3:43PM | Updated Date: Apr 23 2019 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। मध्य फिलीपींस के पूर्वी प्रांत समार में मंगलवार को 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कानोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केन्द्र पूर्वी समर प्रांत में सैन जूलियन शहर से लगभग 19 किमी उत्तर-पश्चिम में 17 किमी की गहराई में था।
 
संस्थान के अनुसार मनीला के दक्षिण में बिसोल क्षेत्र में लेसेट प्रांत में टाकलोबन शहर, समर में कैटालोगान शहर और मास्बेट शहर, लेगाजी शहर और सोरसोगोन शहर सहित कई शहरों और उत्तरी फिलीपीन शहरों में झटके महसूस किए गए।
 
भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। अमेरिका के भूसर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.3 और इसका केन्द्र 70.2 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »